Friday, March 6, 2026
No menu items!

यूपी में 19 जुलाई से बदलेगा मौसम, 35 से अधिक जिलों में होगी बारिश, जानिए आज मौसम का हाल…

Must Read

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जुलाई के पहले सप्ताह में झमाझम बारिश हुई। कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालत भी हुए, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है। लखनऊ में तेज धूप होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

बुधवार और गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही के बीच धूप होगी। बारिश के आसार नहीं हैं। शुक्रवार से मौसम बदलेगा और 35 जिलों में बरसात का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन बाद लखनऊ के आसपास और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होगी।

अगले सप्ताह से मानसून फिर जोर पकड़ेगा और ज्यादातर हिस्सों में जमकर बादल बरसेंगे। फिलहाल, दो दिन गर्मी और उमस परेशान करेगी। उन्होंने कहा, राजधानी सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर में बुधवार को भारी वर्षा का अलर्ट है।

आगरा शहर में मंगलवार को सुबह से शाम तक धूप निकली। बीच-बीच में हल्के बादल आते रहे, जिससे उमस अधिक रही। दिनभर पसीना बहता रहा। घर या बाहर कहीं भी चैन नहीं मिला। मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

बरेली में पिछले करीब पांच दिनों से बंद वर्षा अभी नहीं होगी। मौसम विभाग ने 20 जुलाई तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। 21 जून से वर्षा की शुरूआत फिर से हो सकती है। इसके बाद पूरे कभी हल्की कभी तेज वर्षा होती रहेगी। मंगलवार दिन की शुरू तेज धूप से हुई।

वातावरण में नमी होने की वजह से तापमान के साथ उमस ने भी बढ़ना शुरू कर दिया। देखते ही देखते अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मगर वातावरण में नमी अधिक होने की वजह से लोगों को आभासी तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस की गर्मी दे रहा था।

मानों लोग गर्मी की वजह से उबल रहे हों। स्थिति यह थी कि न तो पंखे काम कर रहे थे। न ही कूलर की हवा ठंडी लग रही थी। बहरहाल, मौसम विज्ञानी बताते हैं कि अभी 20 जुलाई तक मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान है। 21 जुलाई से हल्की वर्षा शुरू हो सकती है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

गोरखपुर में बुधवार को आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। उमस भरी गर्मी पड़ेगी। देवरिया और बस्ती भी छिटपुट बादल छाए रहने और उमस भरी गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। कानपुर में कहीं -कहीं छिटपुट बौछार होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 77 प्रतिशत रहेगी।

प्रयागराज में मानसून का पहला चरण झमाझम बारिश के इंतजार में बीत रहा है। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश की उम्मीद कर रहे हैं और पिछले दो दिनों से धूप खिल रही है। लोग चिलचिलाती धूप से बेहाल पर हवाओं ने उमस को नहीं बढ़ने दिया। ऐसे में भीषण उमस से मंगलवार को जरूर राहत मिली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This