Friday, March 6, 2026
No menu items!

राजधानी में संत गाडेग अंबेडकर महासभा के तत्वावधान में मार्ल्यापण और केक काटकर धूम-धाम से मनाया संत शिरोमणि बाबा संत गाडगे जी की 149वीं जयंती…

Must Read

लखनऊ: संत गाडेग अंबेडकर महासभा के तत्वावधान में राजधानी में संत शिरोमणि बाबा संत गाडगे जी महाराज की 149वीं जयंती मनाई गई जिसमें प्रदेश सरकार की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बाबा संत गाडगे की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया और केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया गया।

इस दौरान तमाम महिलाओं को साड़ी बांटी गई और इसी क्रम में महासभा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने मंत्री के समक्ष कुछ प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि गाडगे जी की जो मूर्ति ली है, सामने चौराहा है ऐसे में उनके नाम पर इसका नामकरण किया जाये। आशियाना में संत गाडगे जलाशय पार्क उनकी प्रतिमा लगवाने की अपील की। बताया कि उत्तर प्रदेश में इकलौता संत गडगे प्रेक्षाग्रह गोमती नगर में बना है और वहां पर अभी तक गाडगे जी की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई।

वहीं मंत्री ने उनकी बातें सुनीं और आश्वस्त किया कि प्रमुख मुद्दों को सदन में उठाया जायेगा और यह भी कहा कि उनकी बातों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे राजू कनौजिया, उमेश कनौजिया, विनय चौधरी, राजकुमार कनौजिया, सुनीता कनौजिया, इंजीनियर अवनीश कनौजिया, आशीष कनौजिया, सौरभ कनौजिया, देवेंद्र चौधरी, रोहित कनौजिया, जितेंद्र कनौजिया, संजय कन्नौजिया, राम प्रकाश कन्नौजिया, आर के कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, विजय, विष्णु आदि सैकड़ो संगठन के लोग मौजूद रहे जिन्होंने धूमधाम से जयंती को मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This