Friday, March 6, 2026
No menu items!

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से 286 दिन बाद शानदार मुस्कान के साथ वापसी….

Must Read

दिल्ली: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स धरती पर लौट आई हैं। 9 महीने 14 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आ गए। बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में उतरा।लैंडिंग के बाद कैप्सूल को रिकवरी वेसल पर चढ़ाया गया। इसके बाद कैप्सूल को धोया गया। कैप्सूल खोलने के बाद सबसे पहले अलेक्जेंडर गोरबुनोव बाहर आए फिर सुनीता विलियम्स बाहर आईं।

जैसे ही सुनीता विलियम्स बाहर आईं। उनके चेहरे पर मुस्कान थीं। धरती पर वापस आते ही उन्होंने  ग्रैविटी को महसूस किया। कैप्सूल से बाहर आने के बाद रिकवरी टीम के दो सदस्यों ने उन्हें उठाया और स्ट्रेचर पर बैठाया। गौरतलब है कि उन्होंने खड़े होने की कोशिश की लेकिन, ग्रैविटी पर नियंत्रण न बना पाने की वजह से वो लड़खड़ा गईं। इसके बाद सुनीता विलियम्स का मेडिकल चेकअप और अन्य प्रक्रियाओं को किया गया। डॉक्टर ने बताया कि वो बिलकुल स्वस्थ हैं।

सुनीता, बुच के अलावा, अलेक्जेंडर गोरबुनोव और निक हेग ने भी धरती पर वापसी की। समुद्र में उतरने के बाद स्पेसक्राफ्ट में बैठे चारों यात्रियों का नासा स्वागत किया। अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत नियंत्रण केंद्र से इस संदेश के साथ किया गया, “निक, एलेक, बुच, सुनी – स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।” कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, “क्या शानदार यात्रा रही।”बता दें कि 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, 8 दिनों के लिए स्पेस स्टेशन पर रवाना हुए थे, लेकिन  स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में खराबी आ जाने की वजह से दोनों ISS पर फंस गए। अंतरिक्ष स्टेशन पर 286 दिन तक रहने के बाद दोनों धरती पर सुरक्षित लौटे।

बता दें कि स्पेस स्टेशन पर रहते हुए सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने 900 घंटे का शोध पूरा किया। उन्होंने ISS पर रहते हुए 150 से अधिक प्रयोग किए और एक नया रिकॉर्ड बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This