Monday, March 31, 2025
No menu items!

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं को जल्द मिलेगा बड़ा अवसर, 28 हजार से ज्यादा पदों पर निकलेगी भर्ती…

Must Read
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं को जल्द बड़ा अवसर मिलेगा। पुलिस व कारागार विभाग के अलग-अलग कुल 28,138 पदों पर भर्ती होगी। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के बाद सिपाही के 19,220 और पदों पर भर्ती होगी।दारोगा, बंदी रक्षक, कंप्यूटर आपरेटर व रेडियो सहायक परिचालक के पदों पर भी भर्ती होगी। डीजीपी मुख्यालय ने अलग-अलग पदों पर भर्ती का अधियाचन पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को भेजा है।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि होगी घोषित

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष/डीजी राजीव कृष्ण के अनुसार, अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में भर्तियों से जुड़ी विज्ञप्ति प्रकाशित किए जाने की तैयारी है। साथ ही अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित की जाएगी।

भर्ती की प्रक्रिया से जुड़ी सूचनाओं के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करते रहे। भर्ती बोर्ड ने एक वर्ष में सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कराने का लक्ष्य रखा है।
उपनिरीक्षक के कुल 4,534 पदों पर भर्ती
पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, उपनिरीक्षक के कुल 4,534 पदों पर भर्ती का अधियाचन प्राप्त हुआ है। इनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4,242 पद, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (महिला) बदायूं/गोरखपुर/लखनऊ (पीएसी महिला बटालियन) के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 पद व उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं। 

आरक्षी के कुल 19,220 पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा गया है। इनमें आरक्षी पीएसी के 9,837 पद, आरक्षी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के 1,341 पद, आरक्षी पीएसी महिला बदायूं/गोरखपुर/लखनऊ (महिला बटालियन) के 2,282 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 3,245 पद, आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2,444 पद व आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं।इनके अलावा, कारागार विभाग में 2,833 पदों पर बंदी रक्षकों की भर्ती भी होगी। इनके अलावा पुलिस में लेखा व गोपनीय संवर्ग में उपनिरीक्षक के 345 पदों व कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर तथा पुलिस रेडियो संवर्ग में रेडियो सहायक परिचालक के 44 पदों पर भर्ती होगी। पुलिस विभाग में बीते आठ वर्षाें में विभिन्न पदों पर 2,14,468 भर्तियां हुई हैं। इनमें 34,832 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

21 अप्रैल से शुरू हो सकता है कुशल खिलाड़ी भर्ती का ट्रायल

पुलिस विभाग में कुशल खिलाड़ी श्रेणी के तहत उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 91 पदों, आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 पदों व आरक्षी पीएसी के 174 पदों पर भर्ती के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।भर्ती बोर्ड अप्रैल के तीसरे सप्ताह में अभिलेखों की जांच व खेल कौशल परीक्षण (ट्रायल) की प्रक्रिया शुरू करने तैयारी में है। कुशल खिलाड़ी भर्ती में 21 अप्रैल से ट्रायल शुरू हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

आजमगढ़ जिले में तरवा थाने के बाथरूम में युवक ने लगाई फांसी, ग्रामीणों ने मचाया बवाल…

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में तरवा थाने में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आक्रोशित परिजन...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This