Saturday, June 14, 2025
No menu items!

IPL 2025, 18वां सीजन 58 मैच के बाद स्‍थगित, जानें प्‍वाइंट्स टेबल में कौन रहा अव्‍वल? किसके सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप…

Must Read
दिल्ली: भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया। भारतीय और विदेशी की सुरक्षा को देखते हुए बोर्ड ने आईपीएल 2025 को स्‍थगित करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने केंद्र सरकार से भी इस मुद्दे पर बातचीत के बाद यह निर्णय लिया।18वें सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जाने थे। लीग में अब तक 58 मैच ही हो पाए थे। 16 मुकाबले अभी होने थे। इनमें लीग स्‍टेज के 12 मैच भी शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 58 मैच के बाद प्‍वाइंट्स टेबल का क्‍या हाल है। 3 टीम प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं और 7 प्‍लेऑफ की रेस में शामिल हैं।

अभी शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली गुजरात टाइटंस टॉप पर है। गुजरात ने 11 मैच खेले हैं और 8 में जीत दर्ज की है। गुजरात के अभी 16 अंक हैं। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। रजत पाटीदार की कप्‍तानी वाली टीम ने भी 11 में से 8 मैच जीते हैं। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्‍स है। पंजाब ने 11 में 7 मैच जीते हैं और 3 में उन्‍हें हार मिली है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा।
12 में से 7 मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस चौथे पायदान पर है। हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी वाली टीम के 14 अंक हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स अब तक 11 में से 6 मैच जीत चुकी है। वहीं 4 में अक्षर पटेल की कप्‍तानी वाली टीम को पराजय मिल है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 12 में से 5 और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 में से 5 मैच में जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्‍थान रॉयल्‍स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स एलिमिनेट हो चुकी हैं। 

IPL 2025 की अंक तालिका
टीमें मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
गुजरात टाइटंंस 11 8 3 0 0 16 +0.793
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 8 3 0 0 16 +0.482
पंजाब किंग्स 12 7 3 0 2 16 +0.376
मुंबई इंडियंस 12 7 5 0 0 14 +1.156
दिल्ली कैपिटल्स 12 6 4 0 2 14 +0.362
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 0 1 11 +0.193
लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 6 0 0 10 -0.469
सनराइजर्स हैदराबाद 11 3 7 0 1 7 -1.192
राजस्थान रॉयल्स 12 3 9 0 0 6 -0.718
चेन्नई सुपर किंग्स 12 3 9 0 0 6 -0.992

ऑरेंज कैप

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के शतक
1 सूर्यकुमार यादव 12 12 510 63.75 170.57 51 26 0
2 साई सुदर्शन 11 11 509 46.27 153.31 56 16 0
3 शुभमन गिल 11 11 508 50.80 152.55 51 16 0
4 विराट कोहली 11 11 505 63.13 143.47 44 18 0
5 जोस बटलर 11 11 500 71.43 163.93 49 22 0
6 यशस्वी जायसवाल 12 12 473 43.00 154.58 46 25 0
7 प्रभसिमरन सिंह 11 11 437 39.73 170.04 45 24 0
8 निकोलस पूरन 11 11 410 41.00 200.98 34 34 0
9 श्रेयस अय्यर 11 11 405 50.63 180.80 27 27 0
10 केएल राहुल 10 10 381 47.63 142.16 30 16 0

पर्पल कैप

रैंक खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
1 प्रसिद्ध कृष्णा 11 43.0 258 20 16.45 329 1 0
2 नूर अहमद 12 43.0 258 20 17.25 345 2 0
3 जोश हेज़लवुड 10 36.5 221 18 17.28 311 1 1
4 ट्रेंट बोल्ट 12 42.1 253 18 19.89 358 1 0
5 वरुण चक्रवर्ती 12 47.0 282 17 19.35 329 0 0
6 वैभव अरोड़ा 11 38.3 231 16 24.44 391 0 0
7 अर्शदीप सिंह 12 36.2 218 16 18.19 291 0 0
8 मोहम्मद सिराज 11 41.0 246 15 24.60 369 1 0
9 हर्षित राणा 12 41.0 246 15 27.20 408 0 0
10 मिचेल स्टार्क 12 38.0 228 14 27.79 389 0 1

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरदोई में बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले सांसद तनुज पुनिया, पहुंचाया राहुल गांधी का शोक संदेश…

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम मक्कूपुर में बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This