Sunday, June 15, 2025
No menu items!

एक घंटा पहले भी घोषित होगा टिकट तो जीत लेंगे चुनाव: बृजभूषण शरण सिंह

Must Read

लखनऊ: सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कैसरगंज का नाम हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महक रहा है। जहां तक टिकट की बात है तो हमारे क्षेत्र में कार्यकर्ता चैतन्य हैं, पार्टी चुप है। बरात सजी है, लेकिन दूल्हा गायब है। लेकिन मेरा दावा है कि यदि भाजपा हाईकमान एक घंटा पहले भी घोषित कर देगी तो बड़ी जीत के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। किसी कारण से लेटलपेट चल रहा है, चलने दीजिए। 53 दिन हम पीछे चल रहे हैं। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व यहां के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल जरूर रखेगी।

कटराबाजार के गोनार्द एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में बुधवार को भाजपा की चुनाव प्रबंधन बैठक में यह दावा किया। कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र की सांगठनिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की इस बैठक का शुभारंभ सांसद के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व विधायक बावन सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कैसरगंज पूरे देश में महक रहा है। पूरे देश में कैसरगंज की चर्चा है। कैसरगंज की जनता पर पार्टी का विश्वास है पार्टी जानती है कि एक घंटा पहले भी टिकट देंगे तो कैसरगंज की जनता जिता देगी। बस चार दिन और है खुशखबरी आने में पार्टी हाईकमान का फैसला जो भी होगा वह मंजूर है। होइहि सोइ जो राम रचि राखा। हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम कर लिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब…

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This