Monday, March 9, 2026
No menu items!

‘वोटिंग का आंकड़ा जारी करने में इतनी देर क्यों?’ खड़गे ने विपक्षी नेताओं को लिखा पत्र, कहा- चुनाव आयोग तो…

Must Read

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) गठबंधन के सहयोगी नेताओं को पत्र लिखकर चुनाव आयोग के रवैये और मतदान के आंकड़े जारी करने में देरी पर सवाल उठाए. खरगे ने अपने पत्र में ‘इंडिया’ के नेताओं से आग्रह किया कि वे ऐसी विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठाएं और ‘हमारा एकमात्र उद्देश्य एक जीवंत लोकतंत्र की संस्कृति और संविधान की रक्षा करना है’. उन्होंने पत्र में कहा, ‘हमें भारत के निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता सुनिश्चित करनी चाहिए और इसे जवाबदेह बनाना चाहिए.’

खड़गे ने कहा, ‘INDIA के तौर पर लोकतंत्र की रक्षा करना और निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र कार्यप्रणाली की रक्षा करना हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए। उपरोक्त सभी तथ्य हमें यह प्रश्न पूछने के लिए मजबूर करते हैं- क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले दो चरणों में मतदान के रुझानों से किस तरह घबराए हुए और निराश दिख रहे हैं। पूरा देश जानता है कि सत्ता के नशे में चूर एक निरंकुश शासन पद पर बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

उन्होंने कहा,मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि हमें सामूहिक रूप से, एकजुट होकर और स्पष्ट रुख के साथ ऐसी विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, क्योंकि हमारा एकमात्र उद्देश्य एक जीवंत लोकतंत्र की संस्कृति और संविधान की रक्षा करना है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This