Monday, March 9, 2026
No menu items!

यूपी में मतदाताओं में उत्साह, 1 बजे तक 38.12 फीसदी मतदान; संभल में सबसे ज्यादा वोटिंग…

Must Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है। जिसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें शामिल है। इस चरण में 100 प्रत्याशी मैदान में हैं।

तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर उत्तर प्रदेश में मतदान जारी है, धूप बढ़ने से पहले लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इन सीटों में 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। जिन 10 लोकसभा सीटों पर सोमवार को वोटिंग होगी उसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें शामिल है।

10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का औसत मतदान प्रतिशत- 38.12 प्रतिशत

लोकसभा सीट- मतदान प्रतिशत

संभल- 42.97 प्रतिशत
हाथरस- 37.73 प्रतिशत
आगरा- 36.89 प्रतिशत
फतेहपुर सिकरी- 39.09 प्रतिशत
फिरोजाबाद- 40.06 प्रतिशत
मैनपुरी- 38.32 प्रतिशत
एटा- 39.87 प्रतिशत
बदायूं- 34.97 प्रतिशत
आंवला- 36.95 प्रतिशत
बरेली- 34.93 प्रतिशत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This